आईपीएल से भले ही कुछ विवाद जुडें हों मगर आईपीएल पार्ट टू ने एक काम तो बडा ही अच्छा किया है और वह है कि इसनें पप्पूओं की लाज रख ली है। अब पप्पू सीना ठोक कर चलने के काबिल हो गया है, नहीं तो सभी ने पप्पू की जान ले ली थी। उसका जीना मुश्किल कर दिया। घर से बाहर निकलने के लिये भी उसको कई बार सोचना पडता था। इस नेक काम के लिये आईपीएल पार्ट टू का धन्यवाद।
कमल कान्त वर्मा
पप्पू आज इतना फैमस हो गया है कि जहां देखो पप्पू का ही जिक्र चल रहा है। अखबार के पन्ने हों या फिर टीवी की ऐड सभी में पप्पू घुस गया है। मगर सच मानों तो अब मेरा भी मन है कि मैं भी पप्पू ही बन जाऊं। अरे पप्पू वोट नहीं देता है तो क्या हुआ आखिर पप्पू अब पप्पू तो नहीं रहा है। पप्पू तो अब सचिन भी है और द्रविड भी, और बाकी टीम प्लेयर भी। आपको नहीं पता है क्या इस बात का। अरे भई अब वो दिन दूर नहीं है जब आईपीएल पार्ट टू खेल रहे सारे खिलाडियों को अपने नाम के पीछे पप्पू का तमगा लगाना पडेगा क्योंकि वह इस बार लोकसभा चुनाव में अपना वोट नहीं डाल पाएंगे। बेचारे ना चाहते हुए भी पप्पू बन गए।

मगर अब पप्पू बनने पर किसी को कोई अफसोस नहीं होगा। पहले जरूर होता था। पिछले एक या फिर दो साल से जिस तरह से पप्पू को बदनाम करने की सोची समझी साजिश रची गई वह तरकीब अब बेकार हो गई है। भला हो इस आईपीएल का जिसनें इन पप्पूओं की लाज रख ली। अब तो पप्पू बेधडक बाहर निकलकर आएंगे और कहेंगे कि हम पप्पूओं कि फैरिस्त में अब दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट खिलाडी शामिल हो गए हैं। भला यह तो कोई बात नहीं हुई कि चुनाव में पप्पू के नाम को ही उछालना शुरू कर दिया कि पप्पू वोट नहीं देता, क्या आप पप्पू बनना चाहोगे। अब कोई कह कर देखे। अरे पप्पू वोट नहीं देता है तो क्या हुआ।
आखिर पप्पू की भी तो कोई इज्ज्त है। अब किसी को पप्पू की इज्जत उतारने का कोई हक नहीं है। अब कोई कह कर देखे तो अब तो पप्पू पूरी तरह से सिक्योर है। क्योंकि उसके साथ में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बडे नाम जुड गए हैं। यह सारे नाम ऐसे हैं जो हजारों हजार लोगों के लिये एक आर्दश हैं। इसलिये अब पप्पू पप्पू नहीं रहा है। और वैसे भी तुम्हें पता होना चाहिए कि पूरे भारत में कोई एक पप्पू नहीं है लाखों पप्पू हैं। तभी तो हर बार वोट का प्रतिशत लगातार घट रहा है फिर पप्पू को ही क्यों बदनाम करते हो भैयया। हम तो एक बात जानते हैं और वो यह है कि पप्पू के मन की तो किसी ने नहीं सोची। ना उन्होंने जो पप्पू को यूं बदनाम कर रहे हैं और ना ही हमारे माननीय चुनाव आयोग ने। यदि ऐसा होता तो भला वह इन पप्पूओं को पप्पू बनने से रोकने के लिये पहल नहीं करता क्या। एक सवाल और यहां पर बार बार मेरे जहन में कबडडी खेल रहा है कि आखिर क्या देश में होने वाले चुनाव क्रिकेट बल्ले से इतने बौने हो गए कि इस बात की चिंता किसी ने नहीं करी कि लाखों लोगों के ये आदर्श क्रिकेट स्टार भला इसमें शामिल कैसे होंगे। नहीं सोची है तो जाने दो जो हुआ अच्छा हुआ। हमारे लिये इतना ही काफी है कि आईपीएल पार्ट टू ने पप्पूओं की लाज रख ली।
7 comments:
बढ़िया है।
सादर।
हिंदी ब्लॉग की दुनिया में आपका सादर स्वागत है....
nice to watch your creation on blog keep it on best of luck. shiv
Same i invite you to come in my peradise. shiv
Welcome Verma ji,your profile is very good.I am interested about to know your job.What you people do as copy writer in online shows/web?
welcome to hindi blogger world.
with regards
dr.bhoopendra
बहुत बढिया लिखा है आपने , इसी तरह उर्जा के साथ लिखते रहे ।
बहुत धन्यवाद
मयूर
अपनी अपनी डगर
बहुत बढिया लिखा है आपने , इसी तरह उर्जा के साथ लिखते रहे ।
बहुत धन्यवाद
मयूर
अपनी अपनी डगर
Post a Comment